लापरवाही ने ली बच्चे की जान,पटाखा फोड़ते समय हुआ हादसा

- घर पर नहीं थे परिजन, मजदूरी करने गए थे परदेस।
डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत करंजिया अंतर्गत गोरखपुर कस्बा के आवास टोला में रविवार दीपावली के दिन लापरवाही के चलते बच्चे की जान चली गई, जबकि मृतक बच्चे के परिजन बाहर महानगरों में काम करने गए हुए थे। बताया गया कि रविवार दोपहर एक बजे बच्चा अपने दोस्तों के साथ स्टील के बर्तन में रखकर पटाखे फोड़ रहा था, तभी पटाखे जलने से स्टील के बर्तन फुटकर मृतक बच्चे के फेफड़ा में जाकर घुस गया, जिससे बच्चा गंभीर हो गया ओर गंभीर हालत में स्थानीय लोगों द्वारा पास उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो पटाखे में आग जल्दी लग गई, जिससे हादसा हो गया, लापरवाही के चलती खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया, परिजन रोते और बिलखती नजर आए।



