खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मार्बल सिटी अस्पताल ने डेड बॉडी को बनाया बंधक:जिला कलेक्टर के निर्देश पर परिवार को मिला मृतक का शव

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। बसंत साहू की माता देवकाली साहू का निधन मार्बल सिटी अस्पताल में आज सुबह सात बजे हो गया था हॉस्पिटल वाले डेड बॉडी नहीं दे रहे थे। उनका कहना था पहले पूरा पैसा जमा करो तब आपको शव दिया जाएगा। पीड़ित व्यक्ति द्वारा अस्पताल प्रबंधन से हाथ जोड़कर बार बार निवेदन किया गया कि बिल में कुछ सुधार कर ले जिससे में हॉस्पिटल में पैसा जमा करके आपनी मा का सासम्मान अंतिम संस्कार कर सकूं हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर फरियादी को यह कहते हुए भगा दिया पहले हॉस्पिटल का पूरा बिल जमा करो तब आपको डेड बॉडी दी जाएगी।
चारों तरफ से निराशा हाथ लगने पर फरियादी द्वारा जिला कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को अपनी दुखभरी पीड़ा बताई । जिला कलेक्टर के द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए निजी अस्पताल नोडल अधिकारी डा विभोर हजारी को सिटी हॉस्पिटल प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई करते हुए फरियादी को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए जिसके फल स्वरुप डा विभोर हजारी,डॉ प्रियंक दुबे पीड़ित परिवार से मिले और अस्पताल प्रबंधक को फटकार लगाते हुए सख्त निर्देश दिए इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी एवं पीड़ित परिवार का 60,000 बिल कम करवा कर मृतक की बॉडी परिवार को दिलवाया और कोरोना गाइडलाइन के हिसाब से बिल बनाने के निर्देश दिया
यह था पूरा मामला। कलेक्ट्रेट में कार्यरत बसंत साहू की माता देवकाली साहू 75 वर्षीय किडनी की बीमारी से ग्रस्त थी पहले कोरोना पॉजिटिव फिर आखरी में निगेटिव हो गई थी आज सुबह उनका निधन हो गया हॉस्पिटल प्रबंधक ने एक लाख 55 हजार का बिल जमा करने पर लाश देने को कह रहे थे कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर टीम ने अस्पताल प्रबंधक से बात की और 60000 का बिल कम करवाया साहू परिवार ने कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page