जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

गणतंत्र दिवस की तैयारी

कलेक्टर की सभी महाविद्यालय के प्राचार्य के साथ बैठक सम्पन्न

जबलपुर दर्पण। गणतंत्र दिवस की तैयारी हेतु एवं गणतंत्र दिवस समारोह को भव्यता प्रदान करने हेतु आज कलेक्टर जबलपुर में जबलपुर नगर निगम सीमा के अंतर्गत स्थापित सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यो की बैठक ली बैठक में कलेक्टर श्री सौरभ के सुमन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती सलोनी सीडाना अग्रणी महाविद्यालय शासकीय महाकौशल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर एसी तिवारी उपस्थित रहे बैठक में कलेक्टर महोदय द्वारा समस्त प्राचार्य को गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य एवं सफलतापूर्वक आयोजित करने हेतु सहयोग की अपील की गई उन्होंने कहा कि जैसे कि हम लोग अपने अपने धर्मों का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ परिवार सहित मनाते हैं उसी तरह से इस गणतंत्र दिवस समारोह को हमें पूरे शहर में आयोजित करना है समारोह की तैयारी हेतु हमें अपने अपने महाविद्यालयों को अपने अपने घरों को स्वच्छ रखना है और जितना भी संभव हो सके छात्र-छात्राओं को भी इसमें सहभागी बनाते हुए कार्यक्रम को उच्च स्तर पर पहुंचाना है श्रीमती सलोनी सीडाना ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा के बारे में जानकारी प्रदान की प्राचार्य डॉ ऐसी तिवारी ने समस्त महाविद्यालयों के प्राचार्य को इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन का सहयोग करने के निर्देश दिए एवं महाविद्यालय इन कार्यक्रम के साथ-साथ इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में पूर्णता सहभागिता देने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page