स्मार्ट रोड फेस-3 के अंतर्गत अंडरग्राउंड इलेट्रिफिकेशन का कार्य पूर्ण

जबलपुर दर्पण। जबलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड सी.ई.ओ. श्रीमती निधि सिंह राजपूत ने बताया कि स्मार्ट रोड फेस-3 के अंतर्गत अंडरग्राउंड इलेक्ट्रिफिकेशन का कार्य नौदरा ब्रिज चौक से तैय्यब अली एवं तैय्यब अली चौक से घंटाघर चौक तक पूर्ण हो गया हैं। उन्होंने बताया कि पुरानी ओवरहेड विद्युत् लाइन को हटाने का कार्य दिनांक 20 सितम्बर 2022 से शुरू कर दिया जाएगा। इस क्षेत्र में आने वाले सभी उपभोक्ता अंडरग्राउंड इलेक्ट्रिफिकेशन कार्य अंतर्गत लगाए गए फीडर पैनल से घरों/दुकानों के विद्युत् कनेक्शन मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के सुपरविजन में शिफ्ट करा लें। दिनांक 20 सितम्बर 2022 के पूर्व अंडरग्राउंड इलेक्ट्रिफिकेशन सिस्टम के अंतर्गत अपने विद्युत् कनेक्शन अवश्य शिफ्ट करवा लेवे ताकि पुरानी ओवरहेड विद्युत् लाइन हटाने पर होने बाली आसुविधा से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि 20 सितम्बर 2022 के पश्चात विद्युत उपभोक्ताओं को स्वयं के व्यय पर विद्युत् कनेक्शन शिफ्ट करवाने पड़ेंगे, असुविधा से बचने के लिए 20 सितम्बर से पहले विद्युत् कनेक्शन मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के सुपरविजन में शिफ्ट करा लें।



