जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

फूड मेले में का भव्य शुभारंभ

जबलपुर दर्पण। स्मार्ट सिटी लिमिटेड जबलपुर के द्वारा ईट राइट चैलेंज के अंतर्गत दो दिवसीय फूड मेले का भव्य शुभारंभ भॅंवरताल पार्क स्थित कल्चरल स्ट्रीट में शहर के सभी गणमान्यजनों, जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में शाम 05 बजे से किया जायेगा। जिसमें अनेकों स्वादिष्ट व्यंजनों का स्टॉल लगाए जायेगें जहॉं पर संस्कारधानी के सभी सम्माननीय नागरिकों को 15 प्रतिशत से 20 प्रतिशत तक डिस्काउंट के साथ हेल्दी एवं स्वादिष्ट व्यंजनों को उपलब्ध कराया जायेगा। फूड मेले के संबंध में कलेक्टर डॉं. इलैया राजा टी, सी.ई.ओ. निधि सिंह राजपूत, प्रभारी निगमायुक्त महेश कुमार कोरी, ने जबलपुर के सभी सम्माननीय नागरिकों से अपील की है कि भॅंवरताल पार्क स्थित कल्चरल स्ट्रीट में आयोजित फूड मेले में पहुॅंचकर हेल्दी एवं स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद परिवार के साथ लें।
सी.ई.ओ. निधि सिंह राजपूत ने बताया कि आज दिनांक 28 एवं 29 सितम्बर को संध्या 05 बजे से रात्रि 11 बजे तक फूड मेले का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए व्ही.आई.पी. कूपन जारी किये गए हैं, जिसके अंतर्गत 15 से 20 प्रतिशत छूट का प्रावधान रखा गया है। उन्होंने जानकारी दी कि मेले का आयोजन का मुख्य उद्देश्य यह है कि लोगों की दौड़भाग की जिन्दगी में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए अर्थात शुद्ध और स्वादिष्ट व्यंजनों की जानकारी भी दी जाकर जागरूक करने का कार्य किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page