पिपरिया गांव के खेत में 42 वर्षीय युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी: सूचना पर एएसपी ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल पहुंचे घटना स्थल पर

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। शहपुरा तहसील के बेलखेड़ा थाना अंतर्गत पिपरिया कला गांव के खेत में एक युवक की फासी के फंदे की मुंद्रा में बैठे हुए लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची बेलखेड़ा पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार यह है पूरा मामला,भैरोघाट पिपरिया के सरपंच शंकर सिंह लोधी का बेटा 42 वर्षीय प्रहलाद लोधी की लाश एक पेड़ में फंदे पर लटकी मिली है। जानकारी के मुताबिक गाव में मारपीट के मामले में तीन दिन पहले उसे जमानत मिली थी इसके बाद से ही वह घर नहीं लौटा,परिवार का आरोप है उसकी हत्या की गई है। घटना की सूचना पर एएसपी ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि प्रहलाद लोधी का तीन दिन पहले नशे की हालत में चाचा मूरत सिंह के नौकर बेड़ीलाल के साथ विवाद हुआ था। मारपीट में बेड़ीलाल के सिर में चोट आने पर चाचा मूरत ने पुलिस में मामला दर्ज कराया था। मृतक को उस प्रकरण में गिरफ्तार कर लिया गया था। मृतक की जमानत गांव के नवल लोधी ने कराई थी नवल उसका सबसे अच्छा मित्र था। हालाकि थाने से छूटने के बाद मृतक अपने घर नहीं पहुंचा था। भैरोघाट से 10 किमी दूर पिपरिया गांव के खेत की झाडी के पास उसकी लाश मिली। खेत में रखवाली करने वाले नौकर को वहां पर लाश दिखी थी मृतक की रिश्तेदारी पिपरिया गांव में है। उसकी बुआ एवं उनके बेटों ने शव की पहचान की है। एएसपी ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल का कहना है कि घटना के पीछे क्या कारण है। मृतक की हत्या की गई है या उसने आत्महत्या की है, इसकी जांच की जा रही है। जांच में सभी तथ्य जल्द ही सामने आएंगे
मौके पर जिसने देखा उसने कहा यह हत्या है – घटनास्थल के पास बहुत भीड़ इकट्ठा हो गई थी। जिसने भी प्रहलाद को फंदे पर लटका देखा उसने कहा यह हत्या कर पेड़ की पतली सी डाल में बैठी हुई मुद्रा में फांसी लगने से किसी की मौत नहीं हो सकती,पूरा शव जमीन पर रखा हुआ है। मृतक की पत्नी बच्चे एवं पूरा परिवार मृतक की मौत से बदहवास हालत में हैं।




