44वी जिला स्तरीय तैराकी प्रारंभ, कबीर, अहान, शौर्य, प्रिंस, अंश, प्रतीक, मानवी, सरन्या, गौरिका, वंशिता को प्रथम स्थान

जबलपुर दर्पण । जिला तैराकी संघ जबलपुर के तत्वाधान में आज स्टेमफील्ड इंटरनेशनल स्कूल, विजय नगर जबलपुर में 44वीं जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता 2023 का शुभारंभ मध्यक्षेत्र विधायक विनय सक्सेना ने किया। प्रतियोगिता के प्रारंभ में सभी अतिथि ने स्वीमिंगपूल का पूजन किया, इसके पश्चात स्वागत बेला में मुख्य अतिथि विधायक विनय सक्सेना का स्वागत श्रीमति मनमीत कोहली प्राचार्या एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ.दीपक साहू, सुनील कुमार पटेल सह सचिव मप्र तैराकी संघ, संजय पटेल राजू, अध्यक्ष मोईन रजा एडवोकेट ने एवं डी.के.विद्यार्थी सह सचिव मप्र ऑलम्पिक संघ का स्वागत जमना प्रसाद पटेल, नंदन बर्मन, उमेश पटेल, नवराज सिंह अध्यक्ष अंडर वॉटर स्पोटर्स स्वीमिंग ऐसोसिएशन ने किया। मुख्य अतिथि विनय सक्सेना ने अपने उद्बोधन में तैराकी खेल को सबसे उत्तम व्यायाम बताया एवं इसका नन्हें-नन्हें बालक बालिका को तैराकी करते हुए देखकर अति प्रसन्नता व्यक्त की एवं राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में विजय होने पर हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। प्रतियोगिता का संचालन सुनील कुमार पटेल एवं उमेश पटेल ने किया। आज की प्रतियोगिता के रैफरी शिवम पटैल, नवराज सिंह, सिमोन पटेल, नीतेश कछवाहा, संजय सिंह (क्रीड़ा प्रभारी), अमन लोधी, आशीष पटेल, नसरुद्दीन, सार्थक पटेल, सचिव वर्मा (विक्रम अवार्ड) विनोद यादव, आरीफ खान, अनुराग नामदेव, सिद्धांत पटेल, शिवम श्रीवास्तव, नंदन बर्मन रहे।
आज की प्रतियोगिता में लगभग 90 बालक एवं बालिकाओं ने भाग लिया। जिनकें परिणाम बालक ग्रुप 9 वर्ष, 50 मी. एफ एस प्रथम करीब कश्यप, द्वितीय हरलव सिंह, तृतीय अयान, बालक ग्रुप 11 वर्ष 50 मी.एफएस प्रथम अहान जैन, द्वितीय कबीर जैन, तृतीय अर्थव िंसह, 50 मी.बैक स्ट्रोक-प्रथम ऋत्विक तिवारी, द्वितीय अहान, तृतीय ऐरन लेपचा, 50 मीटर बटर फ्लाई- प्रथम अधीश्वर सिंह ठाकुर, द्वितीय ऋतिक, तृतीय ऐरन लेपचा। बालक 14 वर्ष 50 मीटर एफएस प्रथम आदित्य मिश्रा, द्वितीय शौर्य पटेल, तृतीय शौय मार्को, 100 मी.एफएस- प्रथम कबीर, बल्हारा, द्वितीय आदित्य, तृतीय अभिनीत रंजन, 200 मीटर एफएस प्रथम शौर्य पटेल, द्वितीय शौर्य भारील, तृतीय शौर्य मार्को, 50 मीटर बैक स्ट्रोक प्रथम आदित्य, द्वितीय समरथ, तृतीय अंगद, 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक प्रथम कबीर बलहारा, द्वितीय शौर्य, तृतीय स्वपनिल कर। बालक 17 वर्ष 50 मीटर एफएस प्रथम जनमेजय पचौरी, द्वितीय शौर्य शर्मा, तृतीय विवेक कुमार, 100 मीटर एफएस प्रथम प्रिंस सिंह, द्वितीय शौर्य सिंह, तृतीय शौर्य शर्मा, 200 मीटर एफएस प्रथम आदित्य कुशवाहा, द्वितीय वरुण मतानी, तृतीय शौर्य शर्मा, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक प्रथम आदित्य, द्वितीय जनमेजय, तृतीय डेविड लेपचर। सीनियर बालिका 50 मी.एफएस प्रथम अंश आरोरा, द्वितीय कबीर बलहारा, तृतीय यश पटेल, 100 मीटर बैक स्ट्रोक प्रथम प्रतीक प्रजापति, द्वितीय समरथ खरे। बालिका 9 वर्ष 50 मीटर एफएस प्रथम ऐविगल, द्वितीय सनाया, तृतीय नव्या जैन। प्रतियोगिता के दौरान पंड़ित रामदत्त शुक्ला, सत्यम तिवारी, सुमित रघुवंशी, सुभाष गोलछा एडवोकेट की उपस्थिति उल्लेखनीय रही ।



