जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

श्रद्धालुओ ने पार्थिव शिवलिंग निर्माण कर किया अभिषेक

जबलपुर दर्पण। संगम नगरी में सेक्टर नंबर 5 में गृहस्थ संत पूज्य बड़े भैया डॉ अनिल शास्त्री जी के सानिध्य में असंख्य पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया जा रहा है। श्रद्धालु प्रातः काल से गंगा स्‍नान के बाद प्रतिदिन पार्थिव शिवलिंग को बनाने में भक्तिभाव के साथ जुट जाते हैं एवं दोपहर को महा रुद्राभिषेक, आरती कर अन्न क्षेत्र में प्रसादी ग्रहण करते हैं यही क्रम आज बुधवार को भी जारी रहा। धर्म और आस्था की नगरी प्रयागराज में शिवलिंग निर्माण, महारुद्राभिषेक अनुष्ठान भक्तों की उपस्थिति में निर्विघ्नता के साथ जारी है। आज सुबह से ही पंडाल में भक्तों के पहुचने का सिलसिला शुरू हो गया। संगम व गंगा में स्नान करने के बाद श्रद्धालु पार्थिव शिवलिंग का निर्माण करने के लिए पहुंचे। भक्तिभाव से ओतप्रोत होकर शिव की कृपा प्राप्ति के लिए उनकी स्तुति की। शिवलिंग निर्माण के बाद शाम को वृंदावन की प्रसिद्ध रामलीला का मंचन भी हो रहा है जिसे देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page