दमोह दर्पणमध्य प्रदेश
महिला ने किया कीटनाशक का सेवन, हालत गंभीर

हटा । मंगलवार को अज्ञात कारणो के चलते महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिसमे 28 वर्षीय महिला को सिविल अस्पताल हटा में दोपहर को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक मगरोंन थाना क्षेत्र के खेजरा कबीरपुर गांव निवासी मोना बाई पति परसोत्तम लोधी उम्र 28 वर्ष के द्वारा घर मे रखे कीटनाशक का अज्ञात कारणों के चलते सेवन कर लिया। जिसे गम्भीर हालत में निजी वाहन से सिविल अस्पताल हटा लाया गया, जहाँ महिला का इलाज जारी है।



