जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

हरि को भजो तो हरि को होई – जात पात न पूछे कोई

समरसता सेवा संगठन ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर पुण्य स्मरण कर किया समाज के लोगो का सम्मान

जबलपुर दर्पण। हरि को भजो तो हरि को होई – जात पात न पूछे कोई, स्वामी रामानंदाचार्य जी के इस संदेश को चरितार्थ करते हुए समरसता सेवा संगठन ने भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर रविधाम, संविधान चौक तिलवाराघाट में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही रविदास समाज के वरिष्ठों का सम्मान किया। समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष संदीप जैन ने इस अवसर पर कहा देश के संविधान निर्माता पूज्य बाबा साहब ने समाज को एकसूत्र में पिरोते हुए समरसता हेतु प्रयास किया था और उन्होंने छुआछूत, जाति के भेदभाव से ऊपर उठकर सभी को एक मानने के लिए सदैव कार्य किया। हमारे संविधान में भी इस बात का उल्लेख है कि सभी को सामान अवसर मिले और आज उनकी जयंती के अवसर पर संगठन द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर सदस्यों द्वारा पुष्पांजलि की गई साथ ही रविदास समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। संदीप जैन ने बताया समरसता सेवा संगठन द्वारा हर समाज के आराध्य की जयंती इसी क्रम में मनाई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान रविदास समाज के अध्यक्ष शंकरलाल अहिरवार, महामंत्री रामकृपाल चौधरी के साथ पुजारी मथुरा प्रकाश जी सहित समाज के पांच वरिष्ठों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर संगठन केउज्ज्वल पचौरी राजीव राठौर गुड्डू पटेल अनिल सोनी महिपाल सिंह शरद ताम्रकार अभिषेक तिवारी महेंद्र रघुवंशी सौरभ यादव सौरभ श्रीवास्तव विजय यादव संतोष झारिया रामेश्वर चौधरी देशराज ठाकुर गुड्डू चौबे मुरली बसलविशाल साहू रामचंद राव रवि जनोकर विनीत यादव अविनाश जैन वाशु जैन राहुल जैन गंगाराम प्रजापति सुरेंद्र शर्मा उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page