7 वेतनमान के लिए निगम अधिकारी कर्मचारियों ने महापौर को ज्ञापन सौंपा

जबलपुर दर्पण। विनम्र निवेदन है कि विषयांतर्गत अनुसार संदर्भित पत्र के परिपालन में वित्त विभाग के संलग्न पत्रअनुसार नगर पालिका निगम जबलपुर के समस्त नियमित अधिकारी एवं कर्मचारियों सातवें वेतनमान की दर से वेतन प्राप्त कर रहे हैं, उन्हें महंगाई भत्ते की वृद्धि का 4% अर्थात वर्तमान में 38% की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है जिसमें शासन द्वारा बढ़ोत्तरी करते हुए कुल महंगाई भत्ता 42% वृद्धि कर दी गई है। अतः उपरोक्त के सम्बंध में संलग्न राज्य शासन के पत्र अनुसार शासकीय सेवकों कर्मचारियों को उपरोक्तानुसार महंगाई भत्ते में हुई वृद्धि का लाभ दिनांक 1जुलाई 2023 (भुगतान माह अगस्त, 2023) से प्रदान करने का कष्ट करें। एवं दिनांक 01 जनवरी, 2023 से 30 जून, 2023 तक की एरियर राशि का भुगतान तीन समान किश्तों में क्रमशः माह अक्टूबर नवंबर एवं माह दिसंबर 2023 में करने का कष्ट करें, अमित मेहरा अध्यक्ष नगर निगम



