सिहोरा में सीबीआई की टीम ने रिश्वतखोर अनुविभागीय निरीक्षक को दबोचा

नगर संवाददाता/जबलपुर दर्पण।जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील के पोस्ट ऑफिस में पदस्थ अनुविभागीय निरीक्षक को सीबीआई की टीम ने 10000 रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जिसके कारण सिहोरा पोस्ट ऑफिस में सन्नाटा पसरा है। सिहोरा से मिली जानकारी के अनुसार फरयादी रोहित,सहायक ब्रांच पोस्ट मास्टर ग्राम शिहुडी जिला जबलपुर के पद पर पदस्थ है। आरोपी रिंकू सिह अनुविभागीय निरीक्षक पोस्ट ऑफिस सिहोरा के पद पर पदस्थ है। आरोपी अनुविभागीय निरीक्षक रिंकू ने सहायक ब्रांच पोस्ट मास्टर रोहित का ट्रांसफर कराने के लिए 20000 रुपए की मांग की थी। जिसके कारण रोहित ने इसकी शिकायत सीबीआई से कर दी थी। जिस पर 25/02/2022 दिन गुरुवार को सीबीआई की टीम ने 10000 की रिश्वत लेते हुए आरोपी अनुविभागीय निरीक्षक पोस्ट ऑफिस सिहोरा रिंकू सिह को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सीबीआई की सिहोरा तहसील में की गई कार्यवाही से क्षेत्र में आफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया।



