शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र संजय नगर रिछाई एनक्यूएएस कार्यक्रम के तहत हुआ क्वालिटी सर्टिफाइड

जबलपुर दर्पण। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा जारी पत्र के द्वारा जबलपुर शहर के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र संजय नगर, रिछाई को एनक्यूएएस (NQAS ) कार्यक्रम के तहत गुणवत्ता प्रमाणीकरण (क्वालिटी सर्टिफाइड) होने का अवार्ड प्राप्त हुआ। विदित हो कि कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले की समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं में गुणवत्तापूर्ण कार्य किये जा रहे हैं तथा सभी स्वास्थ्य संस्थाएं उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं देने हेतु प्रतिबद्ध हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र संजय नगर, रिछाई को एनक्यूएएस कार्यक्रम के तहत क्वालिटी सर्टिफाइड प्राप्त होने पर समस्त टीम जिसमें शहरी नोडल अधिकारी डॉ एस एस दाहिया, डॉ संजय जैन, डॉ नीरज निगम, डॉ आदर्श विश्नोई,डॉ शिखा गर्ग,एपीएम संदीप नामदेव,अंजू कुशवाहा, डॉ फयुमउद्दीन मंसूरी,संस्था प्रभारी डॉ अमन मौर्य, डॉ शेषबाबू के साथ सभी कर्मचारियों को बधाई दी। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ अमन मौर्य के कुशल प्रबंधन में समस्त टीम ने उत्कृष्ट कार्य किया।



