नवनियुक्त महामंत्री पंकज सिंह तेकाम का प्रथम नगर आगमन पर जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम का प्रथम नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया, स्वागत कार्यक्रम के दौरान जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बताया गया कि स्वागत के लिए जोगी टिकरिया में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा, जहां फूल मालाएं लेकर नवनियुक्त मंत्री का कार्यकताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान मुख्यालय में बैंड बाजे के साथ रैली निकाली गई, रैली के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर आतिशबाजी भी करते नजर आए। मंत्री के आगमन को लेकर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा था, स्वागत के लिए दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। गौरतलब है कि मंत्री की आगमन को लेकर मुख्यालय की सड़कों में दोपहर से शाम तक यातायात प्रभावित रहा, यातायात प्रभावित रहने से वाहन चालक सहित यात्री परेशान हुए। प्रथम नगर आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया, मुख्यालय की सड़कों पर जगह-जगह बैनर व पोस्टर दिखाई दे रहे थे, स्वागत करने के लिए भी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। आगमन के दौरान दर्जनों की संख्या में फूल मालाएं लेकर कार्यकर्ताओं ने मंत्री का जोरदार स्वागत किया, जहां सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
शाहपुरा में मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा ने किया कार्यक्रम की अगवानी-बताया गया कि भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम का मंडल शहपुरा में मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम के दौर ग्राम बरखेड़ा से सुरू हुआ, जहां निवाश तिराहे में भव्य स्वागत किया गया, ढोल नगाड़ों के साथ पैदल यात्रा उमरिया तिराहे तक पहुची, जहां मौजूद कार्यकर्ता व पदाधिकारियो के ने मंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री पंकज तेकाम के द्वारा उपस्थित जनसभा को संबोधित किया गया, इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत , वरिष्ठ नेता अशोक अवधिया, के के सोनी कमल अग्रवाल,बसंत गुप्ता, जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी अवध राज बिलैया जिला उपाध्यक्ष इंद्रावती धुर्वे , मनोहर सोनी,गिरजा कारपेंटर, लक्ष्मी बरमैया,वीरेंद्र साहू,मंडल अध्यक्ष मेहंदवानी,संतोष साहू पूर्व,जिला महामंत्री,विष्णु अवधिया,मंडल महामंत्री सुरेंद्र साहू, भाजपा जिला आईटीसेल सहप्रभारी टीकाराम झारिया , सोन लाल परस्ते, थानी सिंह धुर्वे अजमेर सिंह उइके, योगेंद्र तेकाम, हरीश साहू,रामलाल रजक,राजेश गुप्ता,विष्णु साहू,दिलीप झारिया,शोभाराम झारिया,जित्तू राय,नागेन्द्र चौहान,प्रमोद मौर्या,सत्यम पाठक, आशीष कुमार गौतम,सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।



