मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त शातिर बदमाश पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। थाना प्रभारी गोरखपुर सुश्री अर्चना नागर से मिली जानकारी अनुसार पुलिस टीम की मुखबिर से सूचना मिली कि एम.जी.एम. स्कूल के पीछे मेैदान में बड़कू सोनकर जो अपराधी प्रवृत्ति का है,जो अपने पास स्मैक पाउडर रखे हुये है, किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा हेै यदि तुरंत दबिश दी गयी तो रंगे हाथों पकडा जायेगा । सूचना पर तत्काल योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी गयी व्यक्ति खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा एवं नाम पता पूछा जिसने अपना नाम बड़कू सोनकर बताया तलाशी लेने पर नगद 78 हजार 100 रूपये एवं दाहिनी जेब में एक पॉलीथीन के अंदर मादक पदार्थ स्मैक रखे मिला जो तौल करने पर 16 ग्राम स्मैक कीमती लगभग 1 लाख 60 हजार रूपये की होना पायी गयी, जिसे जप्त करते हुये अपराध पंजीबद्ध करते हुये उक्त स्मैक कहॉ से और कैसे प्राप्त की के सम्बंध में पूछताछ जारी है।



