जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

शिक्षक संघ प्रगतिशील की सिरोही उपशाखा द्वारा धर्मेन्द्र गहलोत का स्वागत एवं अभिनंदन

जबलपुर दर्पण। राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री एवं शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र गहलोत को राज्य सरकार द्वारा राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान एवं राज्य स्तरीय भामाशाह प्रेरक सम्मान से सम्मानित करने पर संगठन की उपशाखा सिरोही की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया ।शिक्षक संघ(प्रगतिशील) के सिरोही जिला एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा के अनुसार उपशाखा अध्यक्ष इंदरमल खंडेलवाल ने बताया कि संगठन के मुख्य महामंत्री धर्मेंद्र गहलोत को राज्य सरकार ने राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान एवं राज्य स्तरीय भामाशाह प्रेरक सम्मान से सम्मानित किया है जो संगठन के लिए बहुत गर्व का विषय हैं । उपशाखा पदाधिकारियों ने धर्मेंद्र गहलोत का साफा, माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया । उपस्थित शिक्षक साथियों ने भी माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया ।
इस अवसर पर मुख्य महामंत्री धर्मेंद्र गहलोत ने उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन हमेशा शिक्षकों के हित और सेवा सुरक्षा के लिए कार्य करता रहा हैं और आगे भी करता रहेगा । उन्होंने कहा कि शिक्षक को शिक्षा के साथ-साथ समाज के लिए भी कार्य करना चाहिए । समाज में शिक्षक मनचाहा परिवर्तन ला सकता हैं । उपशाखा की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन करने पर उन्होंने उपशाखा कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ हनवंत सिंह मेड़तिया, संरक्षक जसवंत सिंह परमार, जिलाध्यक्ष देवेश खत्री, जिला मंत्री इनामुल हक कुरैशी, पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह सोलंकी, मूलशंकर मेघवाल, सविता शर्मा ने भी सम्बोधित किया ।
वर्मा के अनुसार कार्यक्रम में प्रधानाचार्य भूपेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य ओमजीलाल शर्मा, राजेश कोठारी, कृष्णपाल सिंह, ललित देववंशी, अयूब खान, वरुण खत्री, धर्मेंद्र खत्री, भंवर सिंह दिया, अशोक आढा, दिलीप सिंह परमार, रणजीत आर्य, हनुमान बरल, गिरीश रावल, रघुनाथ मीणा, कांतिलाल मीणा, पूर्णा शंकर रावल, रणजीत सिंह परमार, हरि सिंह कोटेसा, भरत सिंह देवल, रमेश खत्री, वासुदेव चारण, संजय प्रजापत, शाहरुख खान आदि उपस्थित थे । उपशाखा अध्यक्ष इंदरमल खंडेलवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page