खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पणरोजगार व्यापार दर्पण

मॉडल एक्ट के चलते मंडी कर्मचारियों में संशय।

संयुक्त संघर्ष मोर्चा मध्य प्रदेश मंडी बोर्ड भोपाल ने सौंपा ज्ञापन।



जबलपुर – केंद्र सरकार द्वारा मॉडल एक्ट एक मई 2020 को लागू किए जाने का आदेश जारी किया गया। उसके विस्तृत नियम और दिशा निर्देश अब तक जारी नहीं हुए हैं और वह प्रणाली वर्तमान में क्रियाशील भी नहीं है। लेकिन केंद्र सरकार द्वारा 5 जून 2020 से कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य अध्यादेश जारी किया गया। राज्य शासन द्वारा आज तक उस अध्यादेश को अंगीकृत करने के संबंध में भी कोई नियम दिशा निर्देश जारी नहीं किए। अर्थात अध्यादेश वर्तमान में निष्क्रिय है। कृषि उपज मंडी समितियों की स्थापना मध्य प्रदेश कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 में राज्य शासन के द्वारा की गई थी। जिसमें मंडी समितियों को मंडी प्रांगण और मंडी क्षेत्र में अधिसूचित कृषि उपज औषधि वनस्पति के क्रय विक्रय पर नियमित और नियंत्रित रखने का कार्य सौंपा गया था। इस अधिनियम के अनुरूप ही वर्तमान समय में कार्य हो रहा है। इस संबंध में आज 16 जुलाई को जबलपुर मंडी प्रांगण में सभी कर्मचारियों और अधिकारियों ने एक दिवस का अवकाश रखकर अपनी मांगों का संबंध में ज्ञापन एसडीएम महोदय को सौंपा और प्रशासन को अपनी मांगों से अवगत कराया। मुख्य रूप से तीन बातों को उन्होंने अपनी मांगों में शामिल किया है। जिसके अंतर्गत मंडी प्रांगण के भीतर अथवा बाहर सीधी खरीदी करने वाले व्यापारी और खरीदार केवल किसान के पैन कार्ड के आधार पर समर्थन मूल्य पर खरीदी कर सकेंगे। यदि नियम लागू होता है किसान को भुगतान के लिए भटकना पड़ेगा। अतः कृषि उपज के क्रय विक्रय का नियंत्रण मंडी प्रांगण में ही रहे।
एक पैन कार्ड के आधार पर कोई भी व्यक्ति मंडी प्रशासन के बाहर खरीदी बिक्री कर सकता है। लेकिन मंडी के भीतर व्यापारी दुकान खरीद कर और मंडी की फीस चुकाने के बाद व्यापार करता है इस विसंगति को दूर किया जाए।
प्रदेश की मंडियों के तहत विगत 30 से 40 वर्षों से हम्माल तुलावटी के रूप में काम कर रहे सभी मंडी कर्मचारियों को इससे नुकसान होगा। उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा होगा। इसलिए पूर्व की व्यवस्था मंडियों में लागू रहे
इस संबंध में मध्यप्रदेश शासन को संयुक्त मोर्चे के द्वारा पहले भी अवगत कराया गया था परंतु इस विषय में कोई कार्यवाही नहीं की गई। यदि समय रहते इन समस्याओं पर सरकार द्वारा समाधान नहीं किया गया तो 21 जुलाई को प्रदेश के सभी कृषक कर्मचारी विधानसभा का घेराव करेंगे। इस अवसर पर संयुक्त मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष दिलीप, संयोजक बी बी फौजदार, प्रांतीय अध्यक्ष अंगिरा प्रसाद पांडे, प्रांतीय अध्यक्ष जसवंत सिंह ठाकुर, अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी, प्रांतीय अध्यक्ष संतोष सिंह दीक्षित, प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार नरवरिया, जबलपुर मंडी के सचिव राकेश सैय्याम और बड़ी संख्या में सोशल डिस्टेंसिंग मास्क और सैनिटाइजर के नियमों का पालन करते हुए मंडी के कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page