गोरखपुर में निकली भगवान भोले की दिव्य शाही सवारी

जबलपुर दर्पण। सावन सोमवार के पवित्र मौके पर उज्जैन महाकाल की तर्ज पर आज शाम शिव शक्ति महाकाल खाटू श्याम मंदिर अहीर मोहल्ला गोरखपुर से भोले नाथ की दिव्य शाही सवारी निकाली गई । शिवजी की सजीव झांकी एवं कलशधारी महिलाओं का दल। भगवा ध्वजधारी युवा दल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा वहीं दूसरी तरफ बैंड दलों ने माहौल को पूर्णतः भक्ति भाव में परिमार्जित कर दिया । स्वामी हरिहर तीर्थ महाराज एक खुले वाहन पर सवार थे वहीं पूर्व राज्य मंत्री श्री चंद्र कुमार भनोट सिर पर भागवत शिरोधार्य कर नंगे पैर पैदल ही मार्ग पर चल रहे थे । विभिन्न धार्मिक राजनीतिक और सामाजिक संगठनों द्वारा अनेक स्थानों पर शाही सवारी का भव्य स्वागत किया गया । नगर के प्रमुख क्षेत्रों का भ्रमण करने के उपरांत यह शाही सवारी पुनः मंदिर में आकर संपन्न हुई जहां भंडारा का आयोजन किया गया । इस मौके पर विधायक तरुण भनोट गौरव भनोट पार्षद जय लक्ष्मी प्रजापति आयोजक बबलू यादव पंडित उमाकांत भार्गव विजय साहू सहित बड़ी संख्या में आबाल वृद्ध नर नारी एवं भक्तजन शामिल रहे ।



