डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

वर्षों से अधूरे पड़ी मार्ग को पूरा कराए जाने जिम्मेदार नहीं कर रहे पहल

समनापुर जनपद के ग्राम पंचायत डूंगरिया का मामला।

डिण्डौरी दर्पण। वैसे तो जिले भर में पहले कई ऐसे मामले सामनें आ चुके हैं,जहां बिना निर्माण कार्य के ही लाखों रूपये मनमानी पूर्वक आहरण जिम्मेदारों द्वारा किया गया। मामले को लेकर शिकायत भी किए जाते हैं, लेकिन जिम्मेदारों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती।ऐसा ही एक मामला समनापुर जनपद के ग्राम पंचायत डुंगरिया में सामने आया है,जहां पिछले वर्ष अम्मूलाल के घर से कंजीलाल के घर तक सीसी सड़क निर्माण व नाली निर्माण कराया जाना था,लेकिन सीसी सड़क मार्ग का काम आज तक अधूरा है,जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है।पंचायत के जिम्मेदारी द्वारा सीसी सड़क निर्माण कार्य में नाली निर्माण का कार्य भी नहीं कराया गया,जिससे बरसात का पानी सड़कों पर बहता है।अधूरी मार्ग को वर्षों तक पूरा ना करना मामले को लेकर सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर किस की सह पर राशि निकालने के बाद भी अधूरे पड़े मार्गो को पूरा नहीं किया जा रहा, जबकि स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन करने में काफी परेशानी होती है। पंचायत में सांठगांठ से भ्रष्टाचार करने के लिए मामले आए दिन सामने आ रहे हैं ,बावजूद जिम्मेदार अधिकारी भ्रष्टाचार पंचायत कर्मियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रहे ,स्थानीय ग्रामीणों ने जांच करा कर कार्यवाही करने की मांग की है।

  • शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई।

स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत द्वारा आए दिन भ्रष्टाचार की जाती है, जिसकी शिकायत स्थानीय जनप्रतिनिधियों को की जाती है, बावजूद शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होती। आरोप लगाया गया कि ग्राम पंचायत डुंगरिया द्वारा मनमानी पूर्वक कार्य करते हुए सीसी सड़क निर्माण का कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है, साथ ही नाली का निर्माण भी पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा नहीं कराया गया,जिससे सड़क पर बरसात का पानी आता है, जबकि निर्माण कार्य के नाम से जिम्मेंदारों द्वारा राशि का आहरण भी मनमानी पूर्वक किया गया। पैसे आहरण करने के बाद भी ग्राम पंचायत द्वारा निर्माण कार्य को पूरा नहीं कराया जा रहा। राशि आहरण करने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा न करना सवाल खड़ा कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page