शाहपुर मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन

डिंडौरी दर्पण ब्यूरो। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी मंडल शाहपुर में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ के निर्देश एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन व मंडल अध्यक्ष सुशील राय के नेतृत्व में प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिन वक्ताओं ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। बताया गया कि प्रथम सत्र में अध्यक्ष अमृत मरावी एवं मुख्य वक्ता दुलीचंद उरेती ने आत्मनिर्भरता के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा पर वक्तव्य दिया। तपश्चात द्वतीय सत्र में अध्यक्ष सुरेश यादव अनखेड़ा एवं वक्ता मनोहर सिंह ठाकुर ने भारत की वैचारिक मुख्य विचारधारा हमारी विचारधारा पर शूक्ष्मता के साथ प्रकाश डाला तृतीय सत्र में अध्यक्ष भीम पाटिल जी व वक्ता जय सिंह मरावी जी ने भाजपा और हमारा दायित्व पर वक्तव्य दिया चतुर्थ सत्र अध्यक्ष परसादी लाल यादव वक्ता सुधीर दत्त तिवारी ने व्यक्तित्व विकास पर अपना वक्तव्य दिया। पंचम सत्र में अध्यक्ष छिददी बर्मन व वक्ता नगर परिषद अध्यक्ष पंकज तेकाम ने सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग पर अपना वक्तव्य दिया दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन अवसर पर जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा किसानों के हित में लाये गये कृषि कानून पर कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियां जिनकी राजनीतिक जमीन खिसकती जा रही है, वे लगातार किसानों को भ्रमित कर रहे है, जिसे किसानों को कानून के फायदे बताने का कार्य भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को करना है। कार्यक्रम में आभार प्रियदर्शन मंडल अध्यक्ष सुशील राय ने किया ,प्रशिक्षण वर्ग में महेश धूमकेती , नारायण चौबे ,हीरा नायक , अंकित गुप्ता , पवन शर्मा , आशीष वैश्य , सज्जन सिंह , दुर्गा परस्ते , जनपद सदस्य कीर्ति गुप्ता , कामता वरकड़े , लोक सिंह परस्ते , राजेन्द्र तंतवाय ,राकेश परस्ते ,स्कंध चौकसे ,राजेश कुशराम , तुलाराम प्रजापति , रामानुज राव , नीरज रजक , राजू शर्मा , संतोष अहिरवार , जिया लाल झारिया , सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



