खास खबरजबलपुर दर्पणप्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित चित्र प्रदर्शनी।

सेवा सप्ताह में भाजपा संभागीय कार्यालय में हुआ चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ।

जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को भाजपा द्वारा सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है उसके अंतर्गत मोदी जी के संघर्ष, व्यक्तित्व और कृतित्व को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित करते हुए भाजपा कार्यालय रानीताल में चित्र प्रदर्शनी का उदघाटन प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोंटिया, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी की उपस्थिति में किया गया।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोंटिया ने इस अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी ने अपने बाल्यकाल से संघर्ष करते हुए सेवा के क्षेत्र और उसके बाद राजनैतिक क्षेत्र में कदम रखा और अपने कृतित्व को दिखाते हुए पहले गुजरात के मुख्यमंत्री और उसके बाद देश के सर्वोच्च पद प्रधानमंत्री का दायित्त्व संभाला और जो जनसेवा और समाजसेवा का भाव उनके मन मे था उसे प्रधानमंत्री बनने के बाद पूरे देश ने देखा उनके इस जीवन को चित्रों के माध्यम से जनता को दिखाने के लिए भाजपा प्रदेश संगठन ने सभी जिला मुख्यालय में चित्र प्रदर्शनी लगाई है जिसमे उनके पूरे जीवन के साथ साथ देश और समाज क्षेत्र में उनके द्वारा किये गए बड़े कार्यो को भी दिखाया गया है।

चित्र प्रदर्शनी प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपांकर बेनर्जी ने बताया कि संभागीय कार्यालय में यह चित्र प्रदर्शनी आज से 20 सितंबर तक लगी रहेगी जिसे प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक आमजन व कार्यकर्ता देख सकते है।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष डॉ विनोद मिश्रा, एसके मुद्दीन, राममूर्ति मिश्रा, अखिलेश जैन, सुरेन्द्र राठौर, संदीप जैन, शिवराम बेन, रजनीश यादव, श्रीराम शुक्ला, काके आनंद, राजेश मिश्रा पप्पू, अमित जैन, श्रीकान्त साहू, सोनू बचवानी, रंजीत पटेल, कैलाश साहू, शशिकान्त सोनी, कौशल सूरी, टिकेंद्र यादव, राजीव राठौर, राजेश द्विवेदी, सुशील चौबे, अमन शर्मा, संजय दुलानी, रवि शर्मा, राजेश ठाकुर, संजय यादव, अमित राय आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page