वर्षों से पदस्थ अंशकालीन भृत को बिना कारण के सेवा से निकाला

शिकायत लेकर दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर है पीड़ित।
डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के समनापुर जनपद पंचायत अंतर्गत संकुल केंद्र चांदरानी में वर्षों से पदस्थ अंशकालीन भृत चतुरगुन पिता जगत राम को बिना कारण बताए ही सेवा से बाहर कर दिया गया है।पीड़ित ने आरोप लगाया कि वर्षों से अंशकालीन सेवा के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, वर्षों पहले मानसिक वेतन ₹300 रूपए मिलती थी, उस समय से काम करते आ रहे हैं, लेकिन अब इन दिनों वेतन में बढ़ोतरी होने के बाद बिना कारण की ही मनमानी पूर्वक अंशकालीन सेवा से निकाल दिया गया है, जिससे पीड़ित की आर्थिक हालत खराब होती जा रही है।
शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई।
पीड़ित चतुरगुन की माने तो समस्या पिछले कई महीनों से बनी हुई है, जिससे परेशान होकर सीएम हेल्पलाइन सहित जिला कलेक्टर को आवेदन देकर जांच कराने की मांग महीनों पूर्व की गई थी, लेकिन महीनों बीतने के बाद भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई ,जिससे पीड़ित परेशान हैं और संबंधित कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर है।वर्षों से सेवा देने के बाद भी बिना कारण के सेवा से बाहर कर देना मामले मैं सवाल खड़ा कर रहा है। जबकि पीड़ित ने आरोप लगाया कि वेतन बड़ने के कारण मेरे को अंशकालीन भृत सेवा में नहीं रखा जा रहा , जिम्मेदार अपने अन्य सगे संबंधियों को अंशकालीन भृत के पद पर रख लिया गया है।पीड़ित ने जल्द से जल्द जांच कराकर जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग करते हुए पीड़ित को वापस अंशकालीन भृत की सेवा पर रखे जाने की मांग की जा रही है।



