पत्रकार राजेश विश्वकर्मा ने 14वीं बार स्वेच्छा से किया रक्तदान

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिला मुख्यालय डिंडोरी निवासी पत्रकार राजेश विश्वकर्मा अब तक 14वीं बार रक्तदान करने की अनुकरणीय पहल कर चुके हैं। बताया गया कि अस्पताल में भर्ती एक मरीज को रक्त की अति आवश्यकता थी, जिसकी जानकारी लगने के बाद श्री विश्वकर्मा स्वेच्छा से रक्तदान करने जिला अस्पताल पहुंच गए और 14वीं बार रक्तदान, महादान अभियान में शामिल होकर दर्जन भर जिंदगी बचाने में सहायक बन गए हैं। स्वेच्छा से रक्तदान करने के बाद श्री विश्वकर्मा ने बताया कि रक्तदान करने से व्यक्ति को कोई साइड इफेक्ट नहीं होता, और ना ही खून की कमी होती हैं। रक्तदान करने से व्यक्ति की रक्त संचिकाएं और भी पहले से ज्यादा मजबूत बनाने में सहायक होती है। रक्तदान करने के बाद श्री विश्वकर्मा ने लोगों को ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करने की अपील की गई है, ताकि लोगों की जिंदगियां बचाई जा सके।



