आकाशीय बिजली गिरनेे से दो मवेशियों की मौत

पीड़ित ने शासन प्रशासन से की मुआवजे की मांग
जबलपुर दर्पण डिंडोरी ब्यूरो।
जिले के बजाग क्षेत्र अंर्तगत पिंडरुखी गांव में पिछले दिनों शुक्रवार को हुई गरज ,चमक के साथ तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। शुक्रवार शाम को आकाशीय बिजली गिरनें से दो मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया गया कि पिंड़रूखी निवासी मूरत लाल प्रजापति की दो नग मवेशी हर दिनों की तरह ही खेतों की ओर चरनें के लिए गए थे।लगभग शाम 4-5 बजे अचानक गरज चमक होनें लगी तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आनें से दो मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, घटना की सूचना पर पुलिसकर्मी सहित पशु चिकित्सालय के कुछ डॉक्टर भी पहुंचे जहां एमएलसी करने के बाद टीम वापस लौट आई। पीड़ित मूरत लाल प्रजापति नें शासन प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। ताकि आने वाले दिनों में खेती किसानी करने में परेशानी ना हो सके।



