सेंट अलोयसियस कॉलेज की छात्राओं ने दिखाया हुनर।

राष्ट्रीय सेवा योजना का 15 दिवसीय आयोजन।
जबलपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सेंट अलाएसियस महाविद्यालय में, 15 दिनों का एक आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता को प्रस्तुत किया। सेंटअलॉसियस(ऑटो )महाविद्यालय मे राष्ट्रीय सेवा योजना पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत निबंध, पोस्टर, रांगोली पौधा रोपड़ व वेबिनार का आयोजन किया जावेगा। प्रिंसिपल फादर डॉ वल्लन अरासु के निर्देशन में और प्रोग्राम ऑफिसर, डॉ अभिलाषा शुक्ल और डॉ अखिलेश पाठक के संयोजन मे ऑन लाइन आयोजित किया गया। प्रथम दिन छात्राओं ने निबंध प्रतियोगिता मे भाग लिया। ऑन लाइन आयोजित कार्यक्रम मे 25 स्टूडेंट्स ने भाग लिया। जिसका विषय था समाज मे फैली महामारी से बचाव में युवाओं की भूमिका। साथ ही छात्रों ने पोस्टर के माध्यम से अपनी भावनाएं कूची के माध्यम से दिखाईं। छात्राओं ने आज घर पर ही राष्ट्रीय सेवा योजना के मोनो को रांगोली के माध्यम से दिखाया। छात्राओं के लिए कल का दिन खास होगा। उस दिन सभी छात्राएं एक साथ अलग रहते हुए एक ही समय पर एक बजे पौधा रोपड़ करेंगी।
सभी छात्राओं ने पढ़ाई के साथ साथ अपने सामाजिक कार्य के चुनौती को भी जिम्मेदारी के रूप मे स्वीकारा है। इन कार्यक्रमों में बी ए , बी कॉम, बीएससी की छात्र छात्राएं सम्मलित हुई।



