सरकार के खिलाफ महिला कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन

देश भर में लगातार बढ़ती हुई महंगाई और बेरोज़गारी का लगाया आरोप
डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। देश भर में बढ़ती मंहगाई व बेरोजगारी का आरोप लगाकर जिला महिला कांग्रेस ने मुख्यालय में रैली निकाली और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। बताया गया कि इसी दौरान जिला भाजपा कार्यालय के सामने महिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी की तानाशाही सरकार द्वारा घरेलू एवं कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में लगातार वृद्धि कर जनता को लूटने का काम किया जा रहा है। बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्षा नेटा डीसूजा व प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल के निर्देश में आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ओमकार सिंह मरकाम के मार्गदर्शन व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोषी रामजी साहू के नेतृत्व प्रदर्शन रैली निकाली गई, जहां भाजपा कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया गया। रैली के दौरान जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संगनी उद्दे, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष वृंदा परस्ते, महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष गाड़ासरई सुमंत्री आयाम, करंजिया ब्लाक अध्यक्ष मोहवती यादव, बजाग ब्लाक अध्यक्ष कौशिल्या कुशराम, डिंड़ौरी ब्लाक अध्यक्ष आरती ठाकुर, नवनियुक्त शहपुरा ब्लाक अध्यक्ष सरला झारिया, नवनियुक्त जिला महामंत्री रजनी बर्मन, जिला उपाध्यक्ष तृप्ति परस्ते, रामवती विश्वकर्मा, राधा शर्मा, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर सिंगराम, आदिवासी प्रदेश सचिव गोकुल टेकाम,ब्लाक अध्यक्ष गाड़ासरई रमाकांत साहू, गणेश शर्मा, कमल, विनय साईं, रामू मरावी, एल.एस. मरावी, साधना, सिया वनवासी, कलिंदिया बाई सहित अन्य महिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहीं।



