राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने पुलिस रही मुस्तैद

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। कल मंगलवार को मध्य प्रदेश शासन के राज्यपाल मंगू भाई पटेल का दो दिवसीय डिंडोरी प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने पुलिस मुस्तैद रही। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने मार्गों का परिवर्तन कर दिया गया था, जिससे लोगों की भीड़ भी सड़कों पर नजर आ रही थी। राज्यपाल श्री पटेल शाहपुरा के बरगांव में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीधे डिंडोरी पहुंचे, जहां कलेक्ट्रेट तिराहा के पास स्थित रानी दुर्गावती की प्रतिमा में माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर नमन किया गया। तत्पश्चात श्री पटेल रेस्ट हाउस पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं द्वारा राज्यपाल का जोरदार स्वागत किया गया, थोड़ी समय तक रुकने के बाद श्री पटेल बजाग जनपद के वन ग्राम चाड़ा के लिए रवाना हो गए। गौरतलब है कि जहां मध्य प्रदेश शासन के राज्यपाल श्री पटेल अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। राज्यपाल के डिंडोरी दौरा कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन एलर्ट में थे, जहां किसी भी अप्रिय परिस्थितियों से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन जगह-जगह मुस्तैद दिखा।
राज्यपाल के आगमन को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती – मध्य प्रदेश शासन के राज्यपाल मंगू भाई पटेल के दो दिवसीय डिंडोरी प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती जिले में की गई थी, ताकि आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जा सके। गौरतलब है कि पिछले कुछ महीने में डिंडोरी जिले को भी नक्सलाइट जिलों की सूची में शामिल कर लिया गया है। बताया गया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में नक्सलियों की आहट मिलने के बाद डिंडोरी जिले को भी नक्सलाइट सूची में शामिल कर लिया गया है, जिसे लेकर भी पुलिस अलर्ट पर थी और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने जिले में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई। डिंडोरी रेस्ट हाउस से श्री पटेल सीधे बजाग जनपद के चाड़ा गांव के लिए रवाना हो गए, जहां चाड़ा गांव के तितरू बैगा के घर पहुंचेंगे, जहां भोजन की व्यवस्था रखी गई है। बताया गया कि स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद श्री पटेल आज बुधवार को अमरकंटक के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां राज्यपाल आगामी कार्यक्रमों में शामिल होंगे।



