आपदा में लूट मचा रहे निजी अस्पताल।

आपदा में लूट मचा रहे निजी अस्पताल
मोहनलाल हरगोविंददास हॉस्पिटल में किया जा रहा है ₹50000 प्रतिदिन पलंग चार्ज
जबलपुर। मानवता के दो रंग दिखा रहा कोरोना का अतिथी।
कुछ लोग पुण्य कमा रहे हैं,तो कुछ कमा रहे हैं पुण्यतिथि।
कोविड-19 की विषम परिस्थितियों में जहां आम आदमी परेशान हैं और पाई पाई को मोहताज हो गया है वहीं निजी अस्पतालों ने लूट में जाकर रखी है और लुटेरे हॉस्पिटलों की कड़ी में नया नाम सामने आया है मोहनलाल हरगोविंददास हॉस्पिटल का।
शिकायतकर्ता देवेंद्र तिवारी ने बताया कि, विगत 2 मई को उनके पिता स्वर्गीय दामोदर प्रसाद तिवारी को मोहनलाल हरगोविंद हॉस्पिटल में कोरोना की बीमारी के चलते एडमिट कराया गया। इस दौरान अस्पताल के द्वारा डेढ़ लाख रुपए की एडवांस राशि जमा करा ली गई। साथ ही ₹49000 की राशि दवाइयों के रूप में अलग से ली गई। और अस्पताल में ₹50000 प्रतिदिन का खर्चा बताया गया।
शिकायतकर्ता का कहना है कि अस्पताल ने उनसे ₹300000 लेकर केवल ₹100000 का बिल दिया एडवांस राशि लेते समय उन्हें आश्वासन दिया गया था। कि जितनी भी राशि उनकी शेष बचेगी वह वापस कर दी जाएगी। लेकिन आखिरी समय में केवल ₹100000 का बिल देकर, बाकी सारे पैसे को, अनाधिकृत रूप से हजम कर गए। सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर शहर में बैठे सरकारी अधिकारी और नेता क्या कर रहे हैं आखिर क्यों इस तरह से निजी अस्पतालों को आम आदमी का शोषण करने की छूट मिली हुई है वह आम आदमी से मनमाना पैसा चार्ज करते हैं सामने केवल वही आता है जो शिकायत करता है जो शिकायत नहीं करता वह शोषित हो कर भी चुप बैठ जाता है सवाल तो इस पर भी उठ रहे हैं कि आखिर जिला प्रशासन और निजी अस्पतालों के बीच ऐसी क्या सांठगांठ है जो इस विषम परिस्थिति में जनता के दर्द से ऊपर है। इस विषय में शिकायत को लेकर आज दिनांक 22 मई को तहसीलदार महोदय को लालगंज थाने में थाना प्रभारी प्रफुल्ल श्रीवास्तव और स्टाफ की मौजूदगी में ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर मोहनलाल हरगोविंददास (एम एच) हॉस्पिटल में हो रही खुली लूट का विरोध किया गया है। इस अवसर पर ज्ञापन का नेतृत्व कर रहे, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष बबलू शरद नामदेव ,महामंत्री सुरेंद्र तिवारी, प्रवेंद्र चौहान ,रितेश नोत नानी, दिलीप पटारिया , रिंकू दिक्षित, पप्पू कुशवाहा ,निशांत ,दीपक केसरवानी ,अखिलेश नामदेव , कौशलेश, बबलू गुप्ता ,आदि उपस्थित थे।



