डिंडोरी में फिर बीस हजार का रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा बीईओ

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। पिछले दिनों जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत चांदरानी मैं लोकायुक्त की कार्यवाही के बाद कल दूसरे दिन मंगलवार को लोकायुक्त ने डिण्डोरी बीइओ एस के द्विवेदी को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। बताया गया कि चिचिरिंगपुर में पदस्थ शिक्षक रामकुमार सैयाम सहायक अध्यापक प्रभारी प्राचार्य की शिकायत पर लोकायुक्त की कार्रवाई की गई। शिक्षक ने बताया कि बीइओ द्वारा ग़ैर हाज़िरी निकाल करने एवं निलंबित न करने के एवज़ में रिश्वत की माँग की जा रही थी। परेशान हो कर शिक्षक ने 10 हजार और 5 हजार रुपये अलग अलग दिनों में दिए भी थे, लेकिन पुनः राशि की मांग करने पर वह लोकायुक्त में अपनी शिकायत दर्ज कराई। कारवाई के दौरान निरीक्षक जी०एस० मर्सकोले, निरीक्षक आस्कर किंडो एवं अन्य लोकायुक्त टीम लोकायुक्त संभाग जबलपुर के साथ कार्यवाही को अंजाम दिया।



