सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए एसपी से लगाई गुहार।

तिलवारा हत्या के मामले में परिजनों ने एसपी ऑफिस में दिया ज्ञापन।
जबलपुर। विगत 11 मार्च को हुई तिलवारा थाने के अंतर्गत नृशंस हत्या के मामले में मृतक विजय कश्यप के परिजनों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल को ज्ञापन सौंपा और शेष आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
मृतक की बहनों ने, एसपी से रोते हुए इस बात की गुहार लगाई कि। उनका भाई घर में इकलौता कमाने वाला था और इसके बाद उनके परिवार में कोई भी कमाऊ सदस्य नहीं है। मृतक विजेत की हत्या में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाए और कानून के मुताबिक सभी को सख्त से सख्त सजा दी जाए। इस अवसर पर मृतक के परिजनों के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मृतक की ओर से अंशु कश्यप, मृतक विजेत की बहनें और परिवार के सदस्यों के साथ विकास खरे, इमरान खान और दूसरे सदस्य मौजूद रहे।
शिवेश सिंह बघेल एसपी ग्रामीण ने शीघ्र ही कार्रवाई का आश्वासन दिया।



