अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कांग्रेस ने करौंदी तिराहा किया पूरी तरह जाम गाड़ियों की दोनो तरह लंबी कतारें जाम खुलवाने के लिए पुलिस प्रशासन मौके पर

अनूपपुर किरर घाट मार्ग की मरम्मत शुरू न होने के कारण अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ जनपद के करौंदी तिराहा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर धरना प्रदर्शन कर सड़क जाम कर दिया।अभी कुछ दिन पहले कांग्रेस पार्टी ने एक ज्ञापन देकर प्रशासन को चेतावनी दी थी कि अगर किरर घाट का कार्य जल्द शुरू नही किया जाता हैं तो 29 जुलाई को कांग्रेस पार्टी करौंदी तिराहा पर प्रशासन के खिलाफ चका जाम करेगी और आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूरा सड़क मार्ग जाम कर दिया है हल्की बारिश होने के बाबजूद कांग्रेसी कार्यकर्ता वही पर डटे रहे। सड़क के दोनों तरफ लम्बा जाम लग गया पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है और जाम खुलवाने की कोशिश करती रही। जाम लगने के कारण लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कांग्रेस का कहना है कि आम लोगो को अनूपपुर जिला मुख्यालय, शहडोल संभाग एवं अन्य जगह जाने के लिए किरर घाट सड़क मार्ग का उपयोग करते हैं और ये मार्ग बंद होने से लोगो को आर्थिक रूप से परेशानी हो रही हैं और समय भी बर्बाद हो रहा हैं।प्रशासन मूक रवैया से परेशान होकर जाम लगाना पड़ा।विधायक पुष्पराजगढ़ फुन्देलाल सिंह मार्को जी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लीलाटोला द्वारा किरर घाट मार्ग निर्माण को लेकर पूर्व में दिनांक 22 जुलाई 2021 को दिए गए ज्ञापन पर कोई जानकारी ना दिए जाने के कारण करौंदी तिराहा में धरना प्रदर्शन किया गया।जहां एसडीएम साहब द्वारा आकर आज से कार्य प्रारंभ करने की बात कही गई। जिस पर विधायक जी द्वारा स्वयं जाकर कार्य स्थल का निरीक्षण किया गया एवं जल्द मार्ग प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया।
आज के इस धरना प्रदर्शन पर मुख्य रूप से क्षेत्र के विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को जी,जिला कांग्रेस कमेटी के कार्य.अध्यक्ष संतोष पांडे,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लीलाटोला अध्यक्ष सुखराम सिंह मरावी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजेंद्रग्राम अध्यक्ष संतलाल चंद्रवंशी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दमेहडी अध्यक्ष पोसलाल सिंह ,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष आशुतोष मार्को,संतर सिंह ,शिवकुमार चंद्रवंशी, मुनीम सिंह मार्को,लालमन यादव ,खेमराज सिंह ,श्रीप्रसाद शर्मा, दशरथ सिंह,ललन यादव एवं बस ट्रक एसोसिएशन के सदस्य अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page