जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच के सदस्यों ने भरा पर्चा

जबलपुर दर्पण। अधिवक्ता हितों व कल्याण के लिए लगातार संघर्षरत अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच अब न्यायिक व्यवस्था में सीधे जुड़ने के लिए चुनाव में भी भाग्य आजमा रहा है। जिसके तहत मंगलवार को संयुक्त अधिवक्ता मंच के सदस्यों ने भी पर्चा भरा। उल्लेखनीय है कि लगातार संयुक्त अधिवक्ता मंच के कुछ नाम हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर चर्चाओं में रहे। अब तक गिने-चुने नाम ही हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में हर बार सुर्खियों में रहने से चुनाव मैं कुछ खास ऊहापोह रहती थी, लेकिन इस बार संयुक्त अधिवक्ता मंच के सदस्यों के चुनाव मैदान में ताल ठोकते ही न्यायिक परिसर में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि कुछ सदस्यों का यह पहला अवसर है लेकिन उत्साह और उमंग से भरे संयुक्त अधिवक्ता मंच के सदस्य जबरदस्त टक्कर देने की बात कह रहे हैं। संयुक्त अधिवक्ता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र कुमार बलेजा द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सह सचिव पद के लिए अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच भारत के राष्ट्रीय प्रशासनिक मंत्री एडवोकेट मनोज सनपाल सहित विभा पाठक कोषाध्यक्ष एवं अमन शर्मा कार्यकारिणी सदस्य के लिए चुनाव मैदान में उतारे गए हैं। उन्होंने बताया कि हमारा पूरा प्रयास है कि हम बेहतर प्रदर्शन करें और आगे चलकर अधिवक्ता हितों के लिए और अधिक ताकत के साथ संघर्ष कर सके और हमारे संगठन के द्वारा जो भी हो सकेगा अधिवक्ता कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। तेजी से उभर रहे इस नवीन संगठन के सात जहां बड़ी संख्या में अधिवक्ता जुड़ रहे हैं। वहीं इनके समर्थन में वैभव कुमार जैन, राजेश पंजवानी, रुपेश पटेल, तरुण रोहिताश, शैलेंद्र सिंह ठाकुर, अंजली श्रीवास्तव, राहुल मिश्रा, दीपक पंजवानी,अभिषेक सोनी, सरला वर्मा, हेमलता छत्रिय, मंजू खत्री,अशोक बलानी, कपिल रामानी, शक्ति त्रिपाठी, पपिया घोष, संदीप दुबे जितेंद्र यादव सहित सैकड़ों अधिवक्ता इनके साथ नामांकन पर्चा दाखिल करने पहुंचे, साथ ही इन्हें विजयश्री दिलाने की जोरदार अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page