डी. एन. जैन महाविद्यालय में गरबा उत्सव संपन्न

जबलपुर दर्पण। डी. एन. जैन महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं का गरबा उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. शैलेष जैन द्वारा मां शारदा की प्रतिमा का पूजन कर किया गया। इसके बाद मां अम्बे की आरती के साथ गरबा नृत्य की शुरुआत हुई। इस उत्सव में विभिन्न परिधानों में आए छात्रों-छात्राओं ने माता रानी के गीतों पर मनमोहक गरबा नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. शिखा ताम्रकार ने सफलतापूर्वक किया। इस अवसर पर “बेस्ट ड्रेसअप” का पुरस्कार कु. वर्षा द्विवेदी और अंतरिक्ष तिवारी को, “बेस्ट स्टेप” का पुरस्कार कु. अंबिका उईके को, और “बेस्ट गरबा/गरबा क्वीन” का पुरस्कार कु. अंजली चक्रवर्ती को दिया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. एच. एन. मिश्रा, डॉ. विनोद सोनी, प्रो. राधा मौर्य, प्रो. रूपा कहार, प्रो. अनुराग नामदेव, गिरधर अग्रवाल, श्रीमती अनिता तिवारी, सतेंद्र शुक्ला, रूपेश श्रीवास्तव, मनोज चौबे, और चंद्रकांत देठे शामिल थे। इस गरबा उत्सव ने छात्रों में सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ाने का कार्य किया और सभी ने मिलकर इस पावन अवसर का आनंद लिया।



