खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

केन्द्रों में पार्टी का झंडा लगाकर भाजपा मनाएगी पार्टी का स्थापना दिवस

कार्यकर्ताओं की बैठक कर दिए गए सभी आवश्यक दिशा निर्देश।

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व में लोकप्रिय प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार व संभागीय संगठनमंत्री शैलेन्द्र बरूआ के मार्गदर्शन भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के निर्देशन मे 06 अप्रेल को भाजपा स्थापना दिवस एवं 14 अप्रेल को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जंयती मनाने भाजपा मंडल शाहपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय समुदायक भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, मंडल प्रभारी पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुशीला मार्को, जिला कोषाध्यक्ष अवधराज बिलैया , पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोहर ठाकुर की मौजूदगी में एवं मण्डल अध्यक्ष सुशील राय के नेतृत्व मे बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तेलीय चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जविल कर शुभांरभ किया गया। उक्त बैठक मे सभी मतदान केन्द्र मे स्थापना दिवस एवं मण्डल स्तर पर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जयंती मनाने की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत बताया कि कोविड-19 का पालन करते हुए दोनो कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। 06 अप्रैल को भाजपा का झंडा लगाना, मास्क वितरण, स्वच्छता अभियान, एक बार उपयोग होने वाले प्लास्टिक का उपयोग नही करने का संकल्प इत्यादि सेवाभावी कार्यक्रम के साथ ही पार्टी का गौरवशाली इतिहास व विकास के बारे में जानकारी दी गई। बैठक को मनोहर ठाकुर , अवधराज बिलैया , सुशीला, मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार साहू, गणेश चौबे , अनुराग गुप्ता ,राजेन्द्र तंतवाय , जनपद सदस्य रामकिशोरी ठाकुर , कामता बरकड़े , ललिता मारवी , भारत झारिया , नारायण बर्मन , लकी रजक , गोपी बंजारा , कमलेश साहू , नारायण चौबे ,भगत साँड़या ,राजेश ठाकुर ,जियालाल झारिया ,रामानुज राव ,परसादी यादव ,सुनील साहू , चिद्ददी बर्मन ,गेंदलाल यादव ,फूलवती मारवी ,पन्नालाल गोसाई कुलपत सिंह , भान सिंह पन्द्रम ,राजेन्द्र बर्मन ,फग्गू धुर्वे ,चरन लाल यादव ,बुद्धसेन मरावी , सोहन लाल यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page