कटनी दर्पणखास खबरमध्य प्रदेश
पुलवामा शहीदों को नमन करते हुए:गौरक्षा कमांडो फोर्स ने दी श्रद्धांजलि

जबलपुर दर्पण/कटनी ब्यूरो। मध्यप्रदेश सहित अन्य जिलों व राज्यों के 14 फरवरी 2019 को 40 जवान शहीद हो गए थे।
हमारी देश की सुरक्षा व्यवस्था में अनेकों वीर जवान दिन रात सीमा की सुरक्षा में तैनात हैं। इन शहीदों की याद में कटनी पुरानी कचेहरी के सामने बने हुये शहीद स्मारक भवन में कई संस्थाओं ने मिलकर शहीदों को पुष्प अर्पित करते हुए कैंडल जला कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारत माता की प्रतिमा के सामने जय हिंद जय भारत के नारे लगाते हुए। वीर योद्धाओ को नमन किया।
इस कार्यक्रम के दौरान कई संस्थाओं के साथ साथ स्थानीय लोगों ने गौ रक्षा कमांडो फोर्स की अमिता श्रीवास व टीम ने देश हित को लेकर अपनी बात रखी। और उपस्थित होकर शहीदों को कैंडल जला कर नमन किया।



