हिनौता कला मार्ग में कई दिनों से मृत बैल ग्रमीणों को हो रही परेशानी

गोवर्धन गुप्ता मैहर। ग्राम पंचायत खैरा से हिनौता कला जाने वाली मार्ग में बैल मृत पड़ा है जबकि नव निर्माण पुलिया पर पिछले कई दिनों से मर्त बैल को बदबू से आने जाने वाले ग्रामीण काफी परेशानियों से गुजर रहे है सूत्रों की माने तो सरकार पंचायतों में साफ साफाई के लिए हजारों रुपये पंचायतों को देती है और सरपंच और सचिव कागजो में स्वच्छता अभियान के तहत गावो में कागजो पर सफाई पर होने वाले खर्चे का बिल भी लगाया जाता है और भुगतान भी होता है उसके बाद भी गांवों में प्रवेश करते ही गंदगियों का अंबार भी भरा रहता है ऐसे में शासन के पैसों का सरपंच सचिव अपनी हवेलियों को चमकाने में उपयोग करते है और जनता का पैसा होने के बाद भी जनता के काम नही आता और गन्दी के बीच जीने के लिए मजबूर ग्रामीण होते है? और स्वच्छता मिशन गांवों के सड़को पर शोभा बढ़ा रहा है, अब सोचने वाली बात है कि हिनौता कला गांवों में जाने वाली एक ही सड़क है जिस पर एक बैल मृत पड़ा है तो क्या स्वच्छता मिशन के खर्चे से इस को व्यस्थित करने की प्रावधान में नही है? या है तो सचिव सरपंच करना नही चाहते ऐसे में फिर ग्रमीण इसको भी चंदा कर के व्यवस्था करे।



