अंबेडकर की 65 वीं महापरिनिर्वाण दिवस मैं कार्यक्रम का आयोजन

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले में कल सोमवार को बसपा द्वारा भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर बहुजन समाजपार्टी पार्टी डिंडोरी के द्वारा मनाई गई। बताया गया कि भारत रत्न बाबा साहेब डाक्टर भीम राव अंबेडकर की 65वीं महापरिनिर्वाण दिवस डिंडोरी बाईपास जबलपुर रोड़ के एक निजी मकान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंदर सिंह उइके मुख्य रूप से मौजूद रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद असगर सिद्दीकी जिला अध्यक्ष बसपा डिंडोरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धांजलि एवं संगोष्ठी विचार किया गया, जिला पंचायत चुनाव जनपद पंचायत चुनाव ग्राम पंचायत चुनावों पर विस्तार से चर्चा किया गया। कार्यक्रम में मौजूद दौलत राम बचैहा, ज़ोन इंचार्ज डिंडोरी नगर परिषद अध्यक्ष अंसार अहमद, देवेंद्र दहिया, प्रभात उद्दे, रमेश चंद्र सेन, भास्कर पांडे, रमेश दुबे, भोला सिंह, खेम सिंह, रतन सिंह, किशोर रेड्डी, बाबूराम बर्मन, राजा चंद्रवंशी, टीकाराम मरावी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



