लाखो रुपये खर्च करने के बाद भी धनगोर पंचायत की जनता तरसे बूंद बूंद पानी को

जबलपुर दर्पण जबेरा ब्यूरो। दमोह जिले की तेंदूखेड़ा तहसील मुख्यालय के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत धनगोर कला जो कि मुख्यालय से सात किलोमीटर दूरी पर स्थित है। जहाँ के सरपँच सचिव द्वारा लाखो रुपये नलजल योजना में खर्च कर दिए फिर भी ग्राम के लोगो को पानी नसीब नही हो रहा है। ग्राम के सरपंच सचिव ने कागजो पर दर्शा दिए पाइप लाइन मगर मोके पर लोगो ने बताया कि पँचायत द्वारा एक भी पाइप नही लगाया गया है।गर्मी के इस मौसम में सरकार ने लाखों रुपये दिए ताकि धनगोर की जनता प्यासी इधर उधर ना भटके। ग्राम पंचायत की लापरवाही से तंग आकर लोगो ने सीएम हेल्प लाइन पर शिकायत दर्ज करवा दी ओर इससे पहले भी पँचायत की शिकायत कई बार कर चुके हैं। मगर सरपँच सचिव की मनमानी के चलते लोग प्यासे मरने को मजबूर हैं।सरकार के लाखों रुपये सरपँच सचिव ने इस तरह उपयोग किये दिनाक 1/6/21को पाइप लाइन विस्तार कराया धनगोर कला के लिए 60,888रुपये निकाले गए।दिनाक 2/11/21को पाइप लाइनविस्तार एवम इलेक्ट्रिक मोटर पम्प नया खरीदा एव नए पम्प कि रिपेरिग के लिए 93,923 रुपये निकाले गए धनगोर कला के लिए दिनाक 10/8/21को पाइप लाइन विस्तार के लिए 17 110 रुपये निकाले गए भहेरिया माल के लिए दिनाक 21/11/21को पाइप लाइन रिपेरिग के लिए राशि 21,830 निकाले गए।दिनाक 8/9/21को मोटर पम्प रिपेरिग के नाम पर 14,800 की राशि आहरित की गई। दिनाक 16/8/21को पाइप लाइन विस्तार हेतु ग्राम धनगोर कला के लिये 56,681 की राशि निकाली गई दिनाक 21/10/21को पानी की ब्यवस्था में 36,110 रुपये खर्च किये गए। यह खर्च सिर्फ वर्ष 2021 का है इससे पहले 2020 में देखे तो उसमे में भी लाखों रुपये इसी तरह से खर्च किए है। पँचायत द्वारा लोगो को परेशान किया जा रहा है पानी की ब्यवस्था ना करके ,सरपँच सचिव और अधिकारी मिलकर स्टीमेट बनाकर लाखो रुपये निकाल लेते हैं और काम नही करते है। ग्राम के विकास में लगने वाला पैसे से अपना विकास कर रहे है। सन्त कुमार ठाकुर,राजेन्द्र ठाकुर,हेमराज ठाकुर,चोखे लाल ठाकुर,विन्द्रावन यादव,शोभा राम यादव,एवम समस्त पँचायत निवासियों ने मिलकर सीएम हेल्प लाइन पर शिकायत न 17023541 दर्ज करवा कर शासन को अपनी समस्या बताई तथा जल्द से जल्द पानी की ब्यवस्था बनाने का निवेदन किया। धनगोर पँचायत के सचिव दसरथ लोधी ने फोन पर बताया कि लोग लाइन में मोटर लगा लेते हैं तराई करने के लिए,और में अभी आराम कर रहा हु कल बात करते है।



