जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 239 हुई

जबलपुर की अब तक की स्थिति :-
कुल पॉजिटिव – 239
स्वस्थ हुये – 176
मृत्यु – 9
एक्टिव केस – 54
जबलपुर। आईसीएमआर लैब से आज शनिवार 30 मई की देर रात मिली 48 सेम्पल की जाँच रिपोर्ट्स में चार व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है । पॉजिटिव मिले व्यक्तियों में तीन आरपीएसएफ कर्मी और चौथा श्रमिक स्पेशल ट्रेन से मुम्बई से बनारस की यात्रा कर रहा व्यक्ति शामिल है ।
मुंबई से बनारस तक की यात्रा कर रहा 29 बर्षीय यह व्यक्ति अपने रिश्तेदार की पत्नी की ट्रेन में ही डिलेवरी होने के कारण जबलपुर स्टेशन पर 28 मई को उतरा था । तब से कोरोना पॉजिटिव की पत्नी और दो बच्चों तथा उसके रिश्तेदार, उसकी पत्नी, बेटी और नवजात शिशु को एल्गिन एवं विक्टोरिया अस्पताल में ही रखा गया था ।
श्रमिक स्पेशल ट्रेन से मुंबई से वाराणसी की यात्रा कर रहा यह व्यक्ति मुम्बई में आइसक्रीम सेल्समेन था लॉक डाउन के दौरान भी वह यह काम करता रहा । मुंबई से वाराणसी तक की श्रमिक स्पेशल ट्रेन से यात्रा कर रहा पॉजिटिव पाया गया व्यक्ति उत्तरप्रदेश के ग्राम रतनपुर थाना फूलपुर का निवासी है। आरपीएसएफ के पॉजिटिव मिले तीनों कांस्टेबल पूर्व में पॉजिटिव मिले आरपीएसएफ कांस्टेबल के सम्पर्क में थे और उसी बैरक में रहा करते थे । इन्हें 25 मई से कवारेन्टीन में रखा गया था । इन्हें मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 239 हो गई है । जबलपुर अब तक कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों की संख्या में ट्रेन से यात्रा कर रहे उत्तरप्रदेश के व्यक्ति को शामिल नहीं किया गया है ।



