खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जिला कलेक्टर ने राजस्व विभाग सिहोरा के कर्मचारियों की ली बैठक

जबलपुर दर्पण नगर संवादाता सिहोरा। जबलपुर जिला कलेक्टर कर्मवीर शर्मा पहुंचे सिहोरा तहसील कार्यालय शाम 4 बजे उच्च अधिकारियों के साथ राजस्व विभाग के कर्मचारियों की ली बैठक। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिहोरा तहसील कार्यालय के मीटिंग हाल में राजस्व विभाग से जुड़ीं एवं आम जनता की समस्याओं को लेकर बुधवार की शाम 4 बजे के लगभग बैठक लेते हुए वन टू वन पटवारी आर आई सहित तहसीलदार को दिशानिर्देश जारी करते हुए राजस्व विभागों में बिलम्ब प्रकरणों की समीक्षा के साथ साथ आम जनता की विभागों द्वारा निर्धारित समय सीमा तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश देते हुए सभी कार्यो में तेजी लाते हुए कार्य करने की बात रखी। इस बैठक के दौरान उन्होंने राजस्व विभाग में लेट लपीती करने वाले कर्मचारियों को शक्त निदेर्शित किया कि अपने कार्य को समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण रूप से करें । साथ ही कोरोना संक्रमण के चलते शासन प्रशासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए वेक्सीन टीका करण का दूसरा डोज सभी लोग लगवाए इसका विशेष रूप से ध्यान दिया जाये ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page