फसलों को बचाने के लिए किया दवा का छिड़काव लेकिन फसल चौपट।

दवा कंपनी और दुकानदार ने झाड़ा पल्ला।
जबलपुर। किसान अक्सर फसलों को कीड़े मकोड़ों और कीटों से बचाने के लिए दवा का छिड़काव करते हैं ताकि फसलें नुकसान से बची रहे लेकिन कटंगी तहसील पाटन निवासी रघुराज सिंह यादव ने अपने खेत में उड़द और सोयाबीन की फसल को बचाने के लिए जिस दवा का छिड़काव किया उसी ने उनकी फसल को चौपट कर दिया। किसान रघुराज सिंह यादव की मझौली तहसील के अंतर्गत अनघोरा ग्राम में जमीन है। जिस पर उन्होंने उड़द और सोयाबीन की फसल बोई थी और न्यू चौरसिया फर्टिलाइजर से दवा खरीदी थी। 25 जुलाई 2020 को खरीदी गई इस दवा का बिल भी उनके पास है। दवा छिड़कने के 12 घंटे के भीतर ही पूरी फसल खराब हो गई। किसान का आरोप है कि दुकानदार ने गलत और नकली दवा दी है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने बाजार से ₹10 लाख रुपए कर्ज लिया था। यदि उचित मुआवजा नहीं दिया गया तो पत्नी और बच्चों के साथ वे आत्मदाह करने के लिए विवश होंगे। जिसकी जवाबदारी उन्होंने चौरसिया फर्टिलाइजर शासन प्रशासन को दी है। जिलाधीश महोदय से बात करके उन्होंने अपनी समस्याओं के विषय में बताया। कलेक्टर भरत यादव ने उन्हें जल्दी उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।



