पानी की किल्लत से लोग परेशान

मैहर।वार्ड क्रमांक 15 स्टेशन रोड एवं सिंधी कॉलोनी रोड के समीप गुलाब लाज के पीछे की आदिवासी बस्ती में पानी के 4 बोरवेल लगे हैं जिनमें से केवल दो ही चालू है वार्ड के लोगों ने इसकी शिकायत पार्षद से की तो जवाब यह मिला की इस संबंध में नगर पालिका परिसर से बात कीजिए और वार्ड के पार्षद द्वारा कई बार यह भी कहा गया कि अगर आप बार-बार हमारी शिकायत करेंगे या पत्रकारों से करेंगे तो हम बचे दो बोरवेल भी बंद कर देंगे जब स्वयं पत्रकारों की टीम ने आज सुबह तड़के पानी भरती हुई महिलाओं से चर्चा की तो उन्होंने बताया महिलाओं की भीड़ के चलते यहां पर पानी कम मात्रा मे और आदिवासी बस्ती में दो ही बोरवेल चालू होने की वजह से पानी कम मिलता है और आए दिन विवाद की स्थिति बनती है बोरवेल के समीप ही सुलभ शौचालय आदिवासी बस्ती के लिए बनाया गया है और वह केवल नाम मात्र के लिए ही बना हुआ है ना तो दरवाजे सही है ना खिडकिया सही है और महिलाओं का यह भी कहना है कि इसके लिए भी हम कई बार पार्षद से बात कर चुके हैं लेकिन कुछ भी निराकरण नहीं निकला है आदिवासी बस्ती लोगों का कहना है कि अगर हमारे वार्ड की समस्या खत्म नहीं हुई तो इसकी शिकायत कलेक्टर सतना से करेंगे और वार्ड के पार्षद की भी शिकायत करेंगे



