जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

परिरूद्ध बंदियों के हितार्थ विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

जबलपुर दर्पण। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के तत्वाधान में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनीष सिंह ठाकुर, जिला विधिक सहायता अधिकारी मोहम्मद जिलानी, मिडियेटर शाहिद मोहम्मद तथा 64 विचाराधीन बंदियों एवं 08 दण्डित पुरूष बंदी एवं 10 दण्डित महिला बंदी तथा जेल पैरालीगल वॉलेन्टियर्स सहित कुल 82 बंदियों की उपस्थिति में बंदियों के हितार्थ केन्द्रीय जेल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में मुख्य अतिथि मनीष सिंह ठाकुर द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की शयिका पर पुष्पांजलि समर्पित कर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तदोपरांत मॉ सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया। जागरूकता शिविर में बंदियों को उनके संवैधानिक-विधिक अधिकारों व प्लीवार्गेनिंग के अंतर्गत प्रकरणों के निराकरण की जानकारी दी गई। शिविर के अंत में जेल प्राधिकारी एवं बंदियों द्वारा गायन एवं वादन की प्रस्तुतियॉं भी दी गई। शिविर में मंच का संचालन सहायक जेल अधीक्षक श्री राकेश मोहन उपाध्याय द्वारा किया गया। शिविर का आयोजन डॉ. आशुतोष अग्निहोत्री, सहायक जेल अधीक्षक श्री श्रीकांत त्रिपाठी, श्रीमती रूपाली मिश्रा, लेखापाल श्री राहुल चौरसिया, शिक्षक श्री आज्ञाराम मौर्या, मुख्य प्रहरी श्री तीर्थेन्द्र सिंह बघेल एवं प्रहरी श्री आशीष हिडाऊ तथा जेल पैरालीगल वॉलेंटियर्स की उपस्थिति व सहयोग में सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page