खास खबरजबलपुर दर्पणप्रदेशमध्य प्रदेशवायलर न्युजस्वास्थ्य/सेहत दर्पण

कलेक्टर और एसपी महोदय ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण।

कोरोना मरीजों से की मुलाकात।

जबलपुर। कलेक्टर जबलपुर एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर ने सुपर स्पेस्लिटी हाॅस्पिटल के कोविड वार्ड का किया निरीक्षण , उपचारार्थ भर्ती मरीजों से की चर्चा, सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध में मेडिकल कालेज के अधिकारियों को दिये निर्देश दिए आज दिनाॅक 4-9-2020 को दोपहर लगभग 12-30 बजे मेडिकल कालेज के सुपर स्पेस्लिटी हाॅस्पिटल के कोविड वार्ड में भर्ती प्रमोद सोनकर उम्र 64 वर्ष निवासी भरतीपुर थाना ओमती के सैकेण्ड फ्लोर की खिड़की से अचानक कूद गये, सिर में गम्भीर चोट आने के कारण  दौरान उपचार के प्रमोद सोनकर की मृत्यु हो गयी।
घटित हुई घटना की जानकारी लगने पर कलेक्टर जबलपुर कर्मवीर शर्मा (भा.प्र.से.), एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.), मौके पर पहुंचे, पूर्व से मौके पर उपस्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दक्षिण डाॅ. संजीव उइके, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अमित कुमार (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक गढा रोहित काशवानी (भा.पु.से.),  एस.डी.एम. गोरखपुर मनिन्द्र कुमार सिंह से चर्चा की।
                  चर्चा उपरांत कलेक्टर जबलपुर कर्मवीर शर्मा (भा.प्र.से.), एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)  पी.पी.ई. किट पहनकर मेडिकल कालेज के सुपर स्पेस्लिटी हाॅस्पिटल में भर्ती कोरोना मरीजों से मिले, तथा उनकी कुशलक्षेम जानी, दोनों अधिकारी लगभग पौन घंटे कोविड वार्ड में रहे, इस दौरान दोनों अधिकारियों ने सभी मरीजों से एक-एक कर बात की तथा उपचार से लेकर भोजन तथा साफ सफाई व्यवस्था के बारे मंे जानकारी ली। दोनों अधिकारियों ने कोरोना मरीजों का हौसला भी बढाया तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
                     कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों ने कलेक्टर एवं एस.पी. से चर्चा के दौरान उपचार सहित अस्पताल की सभी व्यवस्थाओं पर संतोष जताया तथा बताया कि डाॅक्टर्स नियमित तौर पर उन्हें देखने आ रहे है, दवाईयाॅ भी समय पर मिल रही हैं, नर्सिंग स्टाफ और वार्ड ब्वाय भी उन्हें अटैंड कर रहे हैं, नर्सिंग स्टाफ और वार्डब्वाय का व्यवहार भी आत्मीय और सहयोगी है।
                      कलेक्टर जबलपुर और पुलिस अधीक्षक जबलपुर ने सुपर स्पेस्लिटी हाॅस्पिटल के निरीक्षण के दौरान उस स्थान का मुआयना भी किया जहाॅ से आज दोपहर 12-30 बजे उपचारार्थ भर्ती मरीज प्रमोद सोनकर कूद गये थे। दोनों अधिकारियों ने इस तरह की घटना की दुबारा पुनरावृत्ति न हो को रोकने हेतु सुरक्षा इंतजामों को और मजबूत करने के निर्देश मेडिकल कालेज के चिकित्सा अधिकारियों को दिये। दोनों अधिकारियेां ने कोरोना मरीजों का उपचार कर रहे चिकित्सकों , सहयोगी स्टाफ एवं सफाई कर्मियों के समर्पण भाव की तारीफ भी की।
                     पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) ने मौके पर मौजूद  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दक्षिण डाॅ. संजीव उइके  एवं नगर पुलिस अधीक्षक गढा रोहित काशवानी (भा.पु.से.), को कोविड वार्ड की सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये सुपर स्पेस्लिटी हाॅस्पिटल में लगी पुलिस गार्ड को भी समय- समय पर चैक करवाने एवं ब्रीफ करने हेतु निर्देशित किया।  
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page