डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

बैगा आदिवासी क्षेत्र बजाग में जमीनों की चल रही खरीद-फरोख्त

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। डिंडोरी जिले की आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र बजाग में इन दिनों जमीनों की खरीद-फरोख्त जमकर चल रही है, जहां जिलेभर के सक्रिय दलाल बैगा आदिवासियों की जमीनों को औने-पौने दाम में खरीद कर महंगी कीमत पर बाहरी लोगों को कब्जा दिलवा रहे हैं। गौरतलब है कि जमीनों की खरीद-फरोख्त करने का अवैध कारनामा जिलेभर में लंबे समय से फल फूल रहा है, जहां कम कीमतों में जमीनों का सौदा करके बाहरी लोगों से मोटी रकम की वसूली कर कब्जा दिलवा रहे हैं। बताया गया कि मामले को लेकर बहुजन समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष असगर सिद्दीकी ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उल्लेख किया कि जिलेभर मैं वैसे तो जमीनों की खरीद-फरोख्त करने का मकड़ा जाल फैला हुआ है, लेकिन इन दिनों जिले के बजाग जनपद क्षेत्र अंतर्गत बजाग के बैगा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में हल्की कीमत में जमीनों की खरीदी चरम सीमा पर पहुंच गई है। आरोप है कि जिले में सक्रिय दलाल, बैगा आदिवासियों की जमीनों को कम कीमत में खरीदकर जिले के बाहरी लोगों को कब्जा दिलवा रहे हैं। जबकि जमीनों की हो रही मनमानी पूर्वक बिक्री की स्पष्ट जानकारी बैगा आदिवासियों को नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page