अंरर्राष्ट्रीय दर्पणखास खबरजबलपुर दर्पणप्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति दर्पणशिक्षा दर्पण

पहली बार स्कूलों में बच्चों के बिना मनाया गया गणतंत्र दिवस।


शहर में धूमधाम से मनाई गई गणतंत्र की 72 वीं वर्षगांठ।
जबलपुर। 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ देश का संविधान, भारत के सभी नागरिकों को उनके अधिकार और कर्तव्यों की याद दिलाता है।
संविधान के लागू होने की याद में मनाई जाने वाली 26 जनवरी शहर में धूमधाम से मनाई गई अला की कोरोनावायरस इन के चलते इस वर्ष उत्साह कुछ फीका रहा स्कूलों में बच्चे अनुपस्थित रहे और शिक्षकों और स्कूल के स्टाफ के साथ तिरंगा फहराया गया।

सेंट थॉमस स्कूल में लहराया तिरंगा।
सदर स्थित सेंट थॉमस स्कूल में टीचिंग स्टाफ और स्कूल स्टाफ ने गणतंत्र की 72 वीं वर्षगांठ पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम पूरा किया स्कूल के प्रबंधक फादर रंजीत लाकड़ा प्राचार्य श्री मोहन पिल्ले के साथ ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और फिर देशभक्ति के भावों से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुति हुई। स्कूल के प्रबंधक फादर रंजीत लकड़ा ने स्टाफ को संबोधित किया और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी स्टाफ ने भी फादर को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए फादर ने कहा कि हम सभी को अपने संविधान मैंने कर्तव्यों का ध्यान रखते हुए अपने अधिकारों का उपयोग करना चाहिए गणतंत्र दिवस हमें इस बात की याद दिलाता है कि देश का संविधान सबको समान अवसर के साथ साथ समान कर्तव्य भी प्रदान करता है।
इस अवसर पर स्कूल स्टाफ में रूपेंद्र परते, निलेश तेकाम, संजय छांटा, पुष्पेंद्र करचाम, राजेंद्र सोनवानी, अभिषेक मार्को, प्रीतम टिर्की, विशाल कुजुर, अश्विन एक्का, अखिलेश लकरा, अनुवेक खाल्को, अजीत मिंज, लखन इनवाती, रवि धुर्वे, लखन ऊईके, हेरमान केरकेट्टा, केशर लाल के साथ सभी स्टाफ की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page