चैत्र नवरात्रि पर्व प्रारंभ:माँ बड़ी देवी मंदिर में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

जबलपुर दर्पण दमोह ब्यूरो। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर आज सुबह से ही माई के भक्तों ने बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर प्रथम दिन माता शैलपुत्री देवी नंदी पर सवार श्वेत वस्त्र धारण किए मां के रूप में दर्शन किए। देवी मंदिरों में प्रथम दिन से ही भक्तों का जनसैलाब देखा जा रहा है और हजारों की तादाद में महिलाओं, पुरूषों,युवाओं सभी ने पहुंचकर माता रानी को जल अर्पित कर आराधना कर रहे हैं। पंडितों के बताये अनुसार आज चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री के रूप में माता की आराधना की जा रही हैं,मां शैलपुत्री के एक हाथ में त्रिशूल और एक हाथ में कमल विराजमान है.मां शैलपुत्री को धूप,दीप,फल,फूल,माला,रोली, अक्षत चढ़ाकर पूजन किया जा रहा है.मां शैलपुत्री को सफेद रंग प्रिय हैं,इसलिए वह भी माता रानी को उनको पूजन में विशेष सफेद फूल और सफेद मिठाई का भोग लगाया जा रहा है.मंत्रों का जाप भक्तों द्वारा किया जा रहा है, बताया गया कि माता शैलपुत्री के जाप करने से व्यक्ति को धैर्य और इच्छाशक्ति प्रदान होती है.सभी माता रानी आराधना कर रहे हैं। मां बड़ी देवी मंदिर में पुलिस-प्रशासन द्वारा पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई है.मां बडी देवी मंदिर के पुजारी आशीष कटारे ने बताया कि मंदिर समिति द्वारा पहले से व्यवस्थाएं की गई थी, आज भक्तों के लिए परेशानी ना हो इसलिए रेलिंग जल अर्पित करने की विशेष व्यवस्थाएं मंदिर परिसर में की है.दमोह पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार, एडिशनल एसपी कुमार सिंह व सीएसपी अभिषेक तिवारी द्वारा शहर के मां बड़ी देवी मंदिर परिसर में पुलिस व्यवस्था पर्याप्त रूप से लगाई गई है.वहीं कोतवाली सत्येंद्र सिंह और थाना प्रभारी दमोह देहात विजय सिंह राजपूत के साथ पुलिस के आला अधिकारी और पुलिसकर्मियों की नजरें गर्भ ग्रह से लेकर मंदिर परिसर और गेट पर है.जिससे दूर -दूर से आने वाले माई के भक्तों को कोई भी परेशानी का सामना ना करना पड़े.



