डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
सिद्धि टेकरी मंडला बस स्टैंड में लगे स्ट्रीट लाइट महिनों से बंद

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 11 बस स्टैंड में लगे स्ट्रीट लाइट महीनों से बंद पड़ी हुई। बताया गया कि बंद पड़े स्ट्रीट लाइट से राहगीरों को परेशानी बनी हुई है। गौरतलब है कि स्ट्रीट लाइट रात में बंद होने की वजह से चोरी, डकैती सहित अन्य वारदातों की घटना होने की संभावना बनी हुई है, बावजूद बंद पड़े स्ट्रीट लाइट को सुधार कार्य करने कोई पहल नहीं की जा रही। जानकारी अनुसार कुछ वर्ष पहले ही नगर की सुंदरता बढ़ाने स्ट्रीट लाइट लगाई थी, जो वर्तमान मैं कई खंभे में लगे स्ट्रीट लाइट महिनों से बंद पड़े हैं। लोगों ने जल्द से जल्द बंद पड़े स्ट्रीट लाइट को सुधार कार्य करवाने की मांग की गई है।



