भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का किया स्वागत

कहा बढेगा पार्टी का जनाधार
भोपाल/बालाघाट। भाजपा में देश के कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का खुशियों के साथ होली के रंग में रंगकर भव्य स्वागत करते हुए जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजमाता सिंधिया का तहदिल से जिक्र किया। उन्होंने कहा, राजमाता सिंधिया ने भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी की स्थापना और विस्तार करने में बड़ी भूमिका निभाई थी। आज उनके पौत्र हमारी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। ज्योतिरादित्य सिंधिया हमारे परिवार के सदस्य हैं। इसीलिए उनकी एक प्रकार से घर वापसी हुई है। जो हमारे लिए अत्यंत हर्ष और उत्साह का विषय। निसंदेह श्री सिंधिया के भारतीय जनता पार्टी में आने से पार्टी का जनाधार बढ़ेगा। यह नव संचार युवाओं में नया जोश भरेगा। ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया का हार्दिक अभिनंदन करते हुए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति धन्यवाद ज्ञापित पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने किया। इसमें वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप चौरसिया, संजय खंडेलवाल, अजय सोनी, हेमेन्द्र क्षीरसागर, नरेंद्र भैरम, सुरजीत सिंह ठाकुर, रानू श्रीवास्तव, गुलशन भाटिया, जुगनू जयसवाल, गजेंद्र भारद्वाज, मनोज पारधी, रामेश्वर कटरे, राजेंद्र चौधरी, सुधीर चौधरी, सुमित यादव, जितेंद्र चौधरी, मोनील जैन, गुड्डा मरकाम, गोपाल आडवाणी, योगेश शरणागत, अशोक कटरे, डिग्रेन्द्र गौतम, संतोष शुक्ला, पीतम बोपचे, ईशुलाल धावड़े, विजय बिसेन, बसंत पवार, ओम प्रकाश भोयर, ठानेन्द्र पटले, भरत खटिक, राजेश मेश्राम, खिलेश्वर पटले, गणेश लिल्हारे, निरंजन लिल्हारे, प्रह्लाद पारधी, देवीशंकर टेम्भरे, चित्रसेन पारधी, सहदेव लिल्हारे, झनक लिल्हारे, नेतलाल सोनी, डॉक्टर लेखराम कटरे, ललित नगपुरे, सचिन कटरे, विनोद वराडे, चैतन्य फाये, ब्रजलाल कोल्हारे, अंकुश वाजपेई, सिद्धार्थ वाजपेई, मीत मिश्रा, प्रज्वल चौरसिया, अभिषेक मिश्रा, मोनू श्रीवास्तव कमलेश सेलोकर, भींवाराम डहारे, चोवालाल सौलखे, धलेन्द्र भगत और उत्सव लांजेवार समेत इत्यादि भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल है।



