गोद ली गई बच्ची घर से शाम 4 बजे अचानक हुई लापता

जबलपुर। जिले के गोसलपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत आने वाले गाँव कछपुरा रहने वाले कुशवाहा परिवार का मामला सामने आया है । इस घटना की जानकारी पीड़ित परिवार के सदस्यों ने गोसलपुर थाने में 06/05/2021 रात्रि को बच्ची गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई । प्राप्त जानकारी अनुसार पीड़ित ब्रजलाल काछी पत्नी श्रीमती लक्ष्मी बाई काछी ने बताया कि हम दैनिक मजदूरी कर अपना जीवन ज्ञापन करते हैं । हमने अपने साडू को अपनी बेटी डेढ़ वर्ष की उम्र में ही गोद में दे दिया था । जिसका भरण पोषण मेरे साडू सूरज व उनकी पत्नी श्रीमती अनिता काछी कर रहे थे । विगत 06/05/2021 तारीख दिन गुरुवार को शाम प्रिया काछी उम्र 13 वर्षीय बच्ची ने घर में झाड़ू चौका व बर्तन धोने के बाद शाम 4 बजे के लगभग कही चली गई थी । जिसकी रिपोर्ट दोंनो पीड़ित व्यक्ति के परिजनों ने गोसलपुर थाने में एकत्रित होकर शिकायत दर्ज कराई थी । इस प्रकार से घर से बच्ची के अचानक चले जाने से पीड़ित परिवार दुःखी व परेशान हैं । जबकि पुलिस प्रशासन ने इस प्रकार की घटना को संज्ञान में लेकर उच्च स्तरीय 5 थानों की टीम तैयार कर बच्ची की खोजबीन करने में लगा दी है । साथ ही अनुविभागीय अधिकारी एस डी ओ पी आई पी एस श्रुतकीर्ति सोमवंशी रोजाना इस ला पता बच्ची की खोजबीन में भम्रण करते हुए नजर आ रहे हैं । वहीँ जल्द ही बच्ची की तलाश पूर्ण कर ली जायेगी । पीड़ित परिवार के सदस्यों ने मीडिया को जानकारी दी थी कि हमारी बच्ची शान्ति नगर कछपुरा गोसलपुर में रहती थी और हम लोग ग्राम धमकी में निवास करते हैं । गोसलपुर थाना क्षेत्र ग्राम कछपुरा रहवासी सूरज उर्फ गुल्लू काछी के परिवार की थी । जिनके दो पुत्र पहला पुत्र आकाश काछी जिसकी उम्र लगभग 15 वर्षीय और दूसरा पुत्र आयुष काछी जिसकी उम्र 10 साल की है वहीं गोद ली हुई बच्ची प्रिया काछी उम्र 13 वर्षीय की थी । इस प्रकार से घर से अचानक से पुत्री के चले जाने से दोनों परिवार के सदस्य दुःखी एवं परेशान हैं।



